एक तरफा प्रेम प्रसंग के चलते युवती की गोलीमारकर हत्या दूसरी जगह शादी तय होने से था नाराज
बिहार के गोपालगंज जिले के जादोपुर थाना क्षेत्र की है ये पूरी घटना,यह वारदात सोमवार 23 नवंबर सुबह बिहार के गोपालगंज जिले के जादोपुर थाना क्षेत्र स्थित जगीरी टोला गांव में हुई,जगीरी टोला निवासी 21 वर्षीय रमी रम्मी कुमारी घर से करीब 400 मीटर दूर कपड़े सिलवाने बाजार जा रही थीं,तभी रास्ते में उन्हें गोली मार दी गई,उनकी आगामी मार्च में शादी होने वाली थी,#प्रारंभिक पुलिस जांच के अनुसार,प्रेम-प्रसंग और दूसरी जगह शादी तय होने से नाराजगी को हत्या की वजह माना जा रहा है,#इस मामले में राजा साह नामक युवक पर हत्या का आरोप लगा है,#प्रभात खबर और दैनिक भास्कर की रिपोर्ट्स के मुताबिक,मुख्य आरोपी अभी फरार है और पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है,पूछताछ के लिए आरोपी के पिता को हिरासत में लिया गया है
Hardoi, Hardoi | Nov 27, 2026