🚨 अमेठी से बड़ी खबर | दुर्गागंज रेलवे स्टेशन पर मारपीट का मामला
अमेठी जनपद के दुर्गागंज रेलवे स्टेशन से एक बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार, विनोद सम्राट मौर्या और बहुजन सिंगर प्रदीप मौर्या के साथ कुछ लोगों द्वारा मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है।
इस घटना के बाद बहुजन समाज और उनके समर्थकों में नाराजगी देखने को मिल रही है। आखिर रेलवे स्टेशन पर ऐसी घटना कैसे हुई और मारपीट के पीछे क्या वजह रही, यह जांच का विषय है।
फिलहाल घटना को लेकर विस्तृत जानकारी और पुलिस की आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है।
सवाल यह है कि सार्वजनिक स्थान पर इस तरह की मारपीट की नौबत क्यों आई? मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए।
📢 खबर से जुड़े अपडेट के लिए जुड़े रहें City News 24 Live के साथ।
जज्बा सच दिखाने का।
#Amethi #Durgaganj #VinodSamratMaurya #PradeepMaurya #BahujanSinger #BahujanSamaj #UPNews #BreakingNews #CityNews24Live #जयभीम
Hardoi, Hardoi | Nov 27, 2026