दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, चार लोग घायल
हरदोई जनपद के मल्लावां थाना क्षेत्र के नयागांव-दारूकुंईया मार्ग पर शुक्रवार शाम दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार कुल चार लोग घायल हो गए। अचानक हुई भिड़ंत के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही मल्लावां की क्रिटिकल टीम मौके पर पहुंची। टीम ने बिना देर किए राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और एंबुलेंस की मदद से चारों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। फिलहाल घायलों के नाम और उनकी चोटों की गंभीरता के संबंध में विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं, दोनों बाइकों की भिड़ंत किन परिस्थितियों में हुई, इसका कारण भी स्पष्ट नहीं हो सका है।
Hardoi, Hardoi | Nov 27, 2026