जिला कारागार हरदोई का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा
हरदोई। जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय और पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार वीणा द्वारा जिला कारागार हरदोई का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कारागार परिसर में बंदियों एवं कैदियों के लिए की गई सुरक्षा व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया।
इस दौरान जेल की सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं का अवलोकन करते हुए अधिकारियों ने व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने पर जोर दिया। निरीक्षण के उपरांत जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने कारागार प्रशासन तथा संबंधित अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्थाओं के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।
Hardoi, Hardoi | Nov 27, 2026