
#बलरामपुर; आजादी के दशकों बाद अंधेरे से मिले मुक्ति, आरडीएसएस योजना से जनपद के 3 गांवों में पहली बार पहुंची बिजली...
#पचपेड़वा, #रेहरा_बाजार व #उतरौला के मजरों में बिछी विद्युत लाइन; बच्चों की पढ़ाई और कुटीर उद्योगों को मिलेगी रफ्तार...
रिपोर्ट इमरान अली शाह
20 अगस्त 2026 बलरामपुर: जिले के सुदूर ग्रामीण इलाकों को मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में बड़ी सफलता मिली है। रिवैम्प्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम (आरडीएसएस) के तहत एलओएच (लाइन कार्य) पूरा कर तीन विकास खंडों के गांवों और मजरों में पहली बार बिजली पहुंचा दी गई है।
इन क्षेत्रों का हुआ कायाकल्प
पचपेड़वा: ग्राम पंचायत पिपरा जमुनी एवं मजरा मोतीहवा।
रेहरा बाजार: ग्राम पंचायत रुधौली बुजुर्ग।
उतरौला: ग्राम पंचायत फतेहपुर के मजरा हैदरगढ़ व वजीरगंज।
विद्युत लाइन का काम पूरा होते ही दशकों से अंधेरे में रहे घरों में पहली बार बल्ब जगमगा उठे। इससे बच्चों की पढ़ाई, मोबाइल चार्जिंग और घरेलू कामकाज आसान होंगे, वहीं सामाजिक व आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। बिजली पहुंचने पर ग्रामीणों ने खुशी जताई है।
#balrampur #dmbalrampur #Utraula #pachperwa #rehrabazar