
प्रधानमंत्री श्री मोदी अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुर्नविकसित सांची रेल्वे स्टेशन का 17 जुलाई को वर्चुअली करेंगे लोकार्पण
सांची में महामहिम राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल के मुख्य आतिथ्य में आयोजित होगा कार्यक्रम
–––
–––
अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत रायसेन जिले के सांची स्थित रेल्वे स्टेशन का भी पुर्नविकास किया गया। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 17 जुलाई को इस पुर्नविकसित रेल्वे स्टेशन का वर्चुअली उद्घाटन किया जाएगा। इस अवसर पर सांची में रेल्वे स्टेशन परिसर में महामहिम राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल के मुख्य आतिथ्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया है। राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल 17 जुलाई को दोपहर 01 बजे भोपाल से प्रस्थान कर दोपहर 02.15 बजे सांची पहुचेंगे तथा यहां दोपहर 02.30 बजे से शाम 04.30 बजे तक अमृत भारत स्टेशन योजना अंतर्गत शुभारंभ कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। राज्यपाल श्री पटेल शाम 04.30 बजे सांची से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे। कार्यक्रम में मंत्रीगण, विधायकगण तथा स्थानीय जनप्रतिनिधि भी सम्मिलित होंगे।
अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत सांची रेलवे स्टेशन को अगले 40 से 50 वर्षों की बुनियादी ढांचे की जरूरतों को ध्यान में रखकर पुर्नविकसित किया गया है। इनमें यात्रियों के लिए कई आधुनिक सुविधाएं जोड़ी गई हैं। स्टेशनों पर अपग्रेडेड सर्कुलेटिंग एरिया, विशाल वेटिंग हॉल, आधुनिक ट्रेन इंडिकेटर बोर्ड और कोच गाइडेंस सिस्टम लगाए गए हैं। दिव्यांग यात्रियों की सुविधा के लिए स्टेशनों पर उचित प्रबंध किए गए हैं। यात्रियों की सुरक्षा और उनके आने-जाने को आसान बनाने के लिए स्टेशनों पर फुट ओवरब्रिज को चौड़ा किया गया है। रेल्वे स्टेशन के पुर्नविकास में क्षेत्रीय सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहर तथा स्थापत्य की झलक को दिखाने का प्रयास किया गया है।
#Raisen Jansampark Madhya Pradesh JDjansampark Bhopal