
*श्री संभवनाथ जैन श्वेताम्बर मंदिर में वार्षिक ध्वजा महोत्सव के दो दिवसीय आयोजन कल से*
*पहले दिन होंगी भक्ति संध्या, मंदिर पर वार्षिक ध्वजा 19 जून को चढ़ाई जाएगी*
भीलवाड़ा : निलेश काठेड़ ( वरिष्ठ पत्रकार ):17 जून शहर के बापूनगर स्थित श्री संभवनाथ जैन श्वेताम्बर मंदिर का 16वें वार्षिक ध्वजा एवं मंदिर वर्षगांठ महोत्सव के दो दिवसीय आयोजन श्रद्धा एवं भक्ति से ओतप्रोत माहौल में गुरूवार 18 जून से प्रारंभ होंगे। है। मेवाड़ देशोद्धारक आचार्य श्रीजितेन्द्र सूरिश्वरजी म.सा. के शिष्यरत्न आचार्य श्री निपूणरत्न विजय सूरिश्वरजी म.सा. एवं पूज्य राजरत्न विजयजी म.सा. की प्रेरणा एवं पावन आशीर्वाद से हो रहे दो दिवसीय महोत्सव के तहत विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान,पूजन एवं सामूहिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके लिए मंदिर समिति द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई मंदिर समिति के अध्यक्ष मनीष बापना ने बताया कि ध्वजा महोत्सव की पूर्व संध्या गुरूवार को शाम 7.15 बजे साध्यंकालीन आरती एवं भव्य अंगरचना दर्शन के बाद परमात्मा की भक्ति का भव्य आयोजन किया जाएगा। इसमें नीमच के प्रसिद्ध जैन संगीतकार महावीर जैन एंड ग्रुप अपनी टीम के साथ भजनों के माध्यम से भक्ति रस की धारा प्रवाहित करेंगे। भीलवाड़ा के गोविन्द गुरावा द्वारा भी प्रभुु भक्ति एवं आध्यात्मिक भावना से ओतप्रोत भजनों की मनभावन प्रस्तुति दी जाएंगी। भजन संध्या को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। समिति के मंत्री दिनेश गोलेछा ने बताया कि सोलहवां वार्षिक ध्वजा एवं मंदिर वर्षगांठ महोत्सव 19 जून को मनाया जाएगा। इसमें कायमि ध्वजा का लाभ धर्मनिष्ठ प्रभादेवी,मनीष-ममता, प्रणय एवं प्रियांश बापना परिवार द्वारा लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि महोत्सव दिवस 19 जून को सुबह 6.30 बजे कायमि ध्वजा लाभार्थी बापना परिवार के निवास से मंदिर तक वरघोड़ा निकाला जाएगा। सुबह 8.15 बजे से स्नात्र पूजा एवं ध्वजा महोत्सव होगा। वार्षिक चढ़ावा कार्यक्रम सुबह 9 बजे से होगा। इसके बाद लाभार्थी परिवार द्वारा साधार्मिक स्वामी वात्सल्य का आयोजन किया जाएगा। आयोजन समिति ने समाज के सभी सदस्यों एवं श्रद्धालुओं से सपरिवार दो दिवसीय आयोजन में सहभागी बनकर प्रभु भक्ति एवं धर्म प्रभावना का लाभ प्राप्त करने की अपील की है।