अग्निवीर सैनिक अक्षय वैष्णव के गांव वापसी पर जगह जगह स्वागत किया।
भीलवाड़ा/आकोला: रमेश चंद्र डाड भारतीय सेना चयन के बाद प्रशिक्षण पूरा कर पैतृक गांव सरदार जी का खेड़ा लौटे अग्निवीर सैनिक अक्षय वैष्णव का त्रिवेणी से सैनिक सम्मान यात्रा निकाली गई और स्वागत किया गया।वैष्णव ने इसी वर्ष 16 जनवरी से 22 जून तक अग्निवीर सैनिक के रूप मे ट्रेनिंग पूरी कर त्रिवेणी से वाहन रैली शुरू हुई जो मानपुरा से होते हुए वाहन रैली डी जे के साथ देश भक्ति गीतो के साथ महुआ कस्बे में पहुंची जहां जगह जगह माला पहना कर,साफा बंधवाकर,पुष्प वर्षा कर भारत माता के जयकरो के साथ स्वागत किया गया। सरदार जी का खेड़ा में ग्रामीणों ने वैष्णव का स्वागत किया।भावक पल तब नजर आया,जब अक्षय वैष्णव ने अपने माता पिता को टोपी पहनाकर सम्मान दिया।सभी ने अग्निवीर अक्षय वैष्णव के उज्जवल भविष्य सफल सैन्य जीवन की शुभकामनाएं दी।