#ब्रेकिंग
पुलिस ने चोरी की 7 बाइकें बरामद कीं: एक बाल अपचारी समेत 4 हिरासत में।
#गोंडा जिले की वजीरगंज पुलिस ने बुधवार को चोरी की 7 बाइकें बरामद कीं। पुलिस ने एक बाल अपचारी समेत 4 लोगों को हिरासत में लिया है।
प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह ने बताया कि रविवार को विजय कुमार ने बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। विजय कुमार बस्ती जिले के परशुरामपुर थाना क्षेत्र के नई दुनिया सेहरिया के निवासी हैं। उनकी बाइक दुर्जनपुर पचूमी चौराहे से चोरी हुई थी।
उपनिरीक्षक प्रभाकर पांडेय और योगेंद्र सिंह के नेतृत्व में आठ सदस्यीय पुलिस टीम ने जांच की। टीम ने आकाश सोनकर निवासी मोहनापुर, अरविंद कोरी निवासी देवीनगर और विवेक निषाद निवासी नयपुरिया बहादुरा को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने उनकी निशानदेही पर 7 बाइकें बरामद कीं। मामले में 15 वर्षीय किशोर को भी संरक्षण में लिया गया है।
प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, आरोपियों को न्यायालय और किशोर को बाल न्यायालय भेजा गया है। #तरबगंज #चोरी 📍👇📍