
सर्वोदय बस्ती निवासी ने दर्ज कराया मामला,
कोर्ट के आदेश पर नापासर पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया
बीकानेर। नापासर में करीब चार महीने पहले हुई युवक चन्द्रमान सिंह की मौत के मामले में कोर्ट के आदेश पर अब हत्या का मामला दर्ज हुआ है। नरसिंह तालाब के पास सर्वोदय बस्ती, बीकानेर निवासी ने शिकायत दर्ज करवाते हुए आरोप लगाया कि गत 24 मई की रात चन्द्रमान को पार्टी के बहाने गौरव, दीपेन्द्र और युवराज अपने साथ ले गए थे। शिकायत के अनुसार होटल में शराब पीने के दौरान उसके साथ मारपीट की गई। अगले दिन सुबह चन्द्रमान का शव होटल के पीछे खेत में पेड़ से लटका मिला। परिजनों ने आरोप लगाया कि युवक की गला घोंटकर हत्या करने के बाद शव को पेड़ से लटकाया गया
परिजनों के अनुसार घटना के बाद पोस्टमार्टम कराया गया, लेकिन मामले में कार्रवाई नहीं होने पर नापासर थाने से लेकर पुलिस अधीक्षक बीकानेर तक कई बार शिकायतें दी गई। इसके बाद कोर्ट की शरण ली गई। कोर्ट के आदेश पर नापासर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। थानाधिकारी कविता पुनिया का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है। पुलिस जांच और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।