विमेंस दिल्ली प्रीमियर लीग (DPL) के जरिए दिल्ली में महिला क्रिकेट को नई पहचान और मजबूती मिल रही है। डीडीसीए अध्यक्ष रोहन जेटली ने कहा कि इस लीग से महिला खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतर मंच मिल रहा है और महिला क्रिकेट का आधार लगातार मजबूत हो रहा है। उनका मानना है कि ऐसे टूर्नामेंट भविष्य में नई प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और महिला क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएंगे।
#WomenCricket #DPL #DelhiCricket #WomenEmpowerment #RohanJaitley