
बारां में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस समारोह संपन्न, 150 मेधावी बालिकाएं सम्मानित
बारां, 10 अक्टूबर। समग्र शिक्षा अभियान, बारां के तत्वावधान में विवान होटल एंड रिसोर्ट, कोटा रोड पर अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस का जिला स्तरीय समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला कलेक्टर बालमुकुंद असावा मुख्य अतिथि रहे, जबकि अध्यक्षता मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी गेंदालाल रैगर ने की।
कलेक्टर असावा ने बालिकाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि हर बालिका हर क्षेत्र में विशेषज्ञ हो, यह जरूरी नहीं है। कोई शिक्षा में, कोई खेल में तो कोई अन्य क्षेत्र में बेहतर हो सकती है। उन्होंने बालिकाओं से दूसरों से तुलना करने के बजाय अपनी प्रतिभा को निखारने और आत्मविश्वास मजबूत रखने का आह्वान किया।
समारोह में शैक्षणिक एवं खेलकूद क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 150 मेधावी बालिकाओं और 25 शिक्षक-शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का खास आकर्षण गजनपुरा की बालिकाओं द्वारा सेल्फ डिफेंस प्रदर्शन रहा। इसके अलावा बाल विवाह रोकथाम एवं बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ विषय पर नुक्कड़ नाटक, तलवारबाजी और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने भी दर्शकों का ध्यान खींचा।
डीओआईटी की कल्पना पाटनी ने बालिकाओं को सोशल मीडिया के उपयोग में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी।
🎤 एक्सपोज इंडिया — खबर जो सच है
📰 बारां संवाददाता दीक्षा सुमन की खास रिपोर्ट
#Baran #InternationalGirlChildDay #बालिका_दिवस #बालिकाओं_का_सम्मान #बेटीबचाओबेटीपढ़ाओ #बालिकासशक्तिकरण #BaranNews #RajasthanNews #EducationNews #GirlChild #SelfDefense #ExposeIndia #खबर_जो_सच_है #दीक्षा_सुमन #बारां_संवाददाता
Ladpura, Kota | Oct 10, 2026