🚨 कोटा में मिलावटखोरों पर शिकंजा कसने की तैयारी, स्वास्थ्य विभाग का विशेष मिशन शुरू!
त्योहारी सीजन में शुद्धता पर नजर, गोपनीय सूचना पर खाद्य सुरक्षा टीम की छापेमारी
कोटा। त्योहारी सीजन में आमजन की सेहत से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने विशेष अभियान शुरू किया है। ‘शुद्ध आहार–मिलावट पर वार’ अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण विभाग की टीमें शहर से लेकर दूरदराज के ग्रामीण इलाकों तक निरीक्षण और कार्रवाई में जुटी हैं।
गोपनीय सूचनाओं के आधार पर खाद्य सुरक्षा टीम आकस्मिक छापेमारी कर रही है। इस विशेष मिशन में डॉक्टरों, फूड इंस्पेक्टरों और गोपनीय सेल के सदस्यों को शामिल किया गया है, ताकि मिलावट की आशंका वाले स्थानों पर अचानक पहुंचकर जांच की जा सके।
त्योहारों के दौरान मिठाइयों, खाद्य पदार्थों और अन्य खाने-पीने की वस्तुओं की गुणवत्ता पर नजर रखना इस अभियान का अहम उद्देश्य है। अब देखना होगा कि विभाग की इस कार्रवाई से मिलावटखोरों पर कितना अंकुश लगता है।
जनहित का सवाल: त्योहार खुशियों के हैं, बीमारियों के नहीं। खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जरूरी है, ताकि आमजन को सुरक्षित और शुद्ध भोजन मिल सके।
✍️ जर्नलिस्ट मंगल सिंह हाडा
#Kota #KotaNews #FoodSafety #शुद्धआहारमिलावटपरवार #RajasthanNews
Ladpura, Kota | Oct 23, 2026