कोटा। राष्ट्रीय दशहरा मेले की रौनक अब धीरे-धीरे परवान चढ़ने लगी है। रावण दहन के साथ शुरू हुए मेले में शुरुआती दिनों में कम भीड़ के चलते रौनक फीकी नजर आ रही थी, लेकिन अब मेला प्रांगण में लोगों की चहल-पहल बढ़ने लगी है। खिलौनों की दुकानों, खानपान के स्टॉल और मनोरंजन के साधनों पर लोगों की आवाजाही बढ़ने से मेले के रंग लौटने लगे हैं और पूरा मेला परिसर गुलजार होने लगा है।