
पिपरिया के बाढ़ प्रभावित सुमन चौक पहुंचे प्रभारी सचिव, राहत-बचाव व्यवस्था तेज करने के निर्देश।
लखीसराय। प्रभारी सचिव कंवल तनुज ने सोमवार को जिले के बाढ़ प्रभावित पिपरिया प्रखंड के सुमन चौक पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने गंगा, हरूहर और किऊल नदियों के संगम क्षेत्र का निरीक्षण कर बाढ़ से पिपरिया क्षेत्र पर पड़ने वाले प्रभाव की जानकारी ली।
इस दौरान प्रभारी सचिव ने सुमन चौक के समीप बने छोटे बांध का भी निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जरूरत के अनुसार जल्द से जल्द सामुदायिक केंद्र संचालित किया जाए, ताकि बाढ़ प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थान और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।
उन्होंने प्रभावित लोगों के लिए एंबुलेंस की व्यवस्था करने के साथ पशुओं के लिए भी एंबुलेंस एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। साथ ही बाढ़ प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने और राहत कार्य में किसी तरह की कमी नहीं रहने देने को कहा।
निरीक्षण के दौरान डीएम शैलेंद्र कुमार, अपर समाहर्ता नीरज कुमार, डीडीसी सुमित कुमार, एसडीओ प्रभाकर कुमार सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।