नेपाल में फंसे जमुई के लोगों की मांगी गई जानकारी, परिजनों से CO को सूचना देने की अपील
जमुई। नेपाल में आई हालिया प्राकृतिक आपदा को लेकर जमुई जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क और सक्रिय है। प्रशासन ने नेपाल में फंसे जिले के नागरिकों और उनके परिजनों की सहायता के लिए महत्वपूर्ण अपील जारी की है।
जिला प्रशासन ने कहा है कि यदि जमुई जिले का कोई नागरिक या उसका संबंधी नेपाल में फंसा हुआ है और परिवार के लोगों से उसका संपर्क नहीं हो पा रहा है, तो परिजन बिना किसी देरी के अपने संबंधित अंचलाधिकारी (CO) को इसकी सूचना दें। प्रभावित व्यक्ति का नाम, पता, मोबाइल नंबर और उपलब्ध अन्य जरूरी विवरण भी प्रशासन को उपलब्ध कराने की अपील की गई है।
प्रशासन के अनुसार, प्राप्त सूचनाओं को प्राथमिकता के आधार पर समेकित कर राज्य आपदा प्रबंधन विभाग और संबंधित उच्चाधिकारियों के साथ साझा किया जाएगा। इसके बाद नेपाल में फंसे लोगों की शीघ्र और सुरक्षित स्वदेश वापसी तथा जरूरत के अनुसार राहत एवं अन्य प्रशासनिक सहायता उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
Jamui, Jamui | Aug 31, 2026