राजधनवार के खोरी महुआ में हुए हैदर अली हत्याकांड मे शामिल एक अभियुक्त मोहम्मद सनाउल्लाह अंसारी को गिरिडीह पुलिस ने धनवार के ही डोमायडीह के महाराजा होटल से गिरफ्तार कर लिया. कांड के बाद सनाउल्लाह अंसारी नवादा बिहार भाग गया था पुलिस ने नवादा बिहार में जब दबिश दी तो सनाउल्लाह दोबारा धनवार के डोमायडीह के के महाराजा होटल में जाकर छिप गया पुलिस ने गुप्त सूचना पर सनाउल्लाह को उसे होटल से गिरफ्तार कर लिया. इस संबंध में एसपी डॉ विमल कुमार ने बताया कि सनाउल्लाह समेत सभी हथियारों की गिरफ्तारी जल्द हो जाएगी पुलिस सभी पर निगाह बनाए हुए हैं और पुलिस के दबीस इसमें यह लोग हैं जल्द ही बाकी अभियुक्त भी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे