भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती एवं झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर जनजातीय गौरव दिवस के उपलक्ष्य में मेरा युवा भारत, गिरिडीह के स्वयंसेवकों द्वारा तिसरी प्रखंड की गुमगी पंचायत में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान गांव के मैनी टोला में भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके बाद संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें वक्ताओं ने भगवान बिरसा मुंडा के जीवन, संघर्ष, उलगुलान तथा जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए उनके ऐतिहासिक योगदान पर प्रकाश डाला।संगोष्ठी के उपरांत जनजातीय बस्ती में ग्रामीणों के बीच फल का वितरण किया गया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधरोपण भी किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजीव कुमार एवं सुनील शर्मा उपस्थित रहे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में युवा, ग्रामीण एवं गणमान्य लोग मौजूद थे।