झारखंड स्थापना दिवस पर जमुआ में निकली स्वच्छता जागरूकता दौड़, छठ घाट पर चलाया सफाई अभियान
झारखंड स्थापना दिवस एवं धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर 15 नवंबर को जमुआ प्रशासन की ओर से स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान 'Run For Cleanliness' के तहत अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने स्वच्छ झारखंड–विकसित झारखंड का संदेश दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत जमुआ प्रखंड कार्यालय से हुई। प्रखंड से सभी ने दौड़ लगाते हुए जमुआ चौक के रास्ते जमुआ छठ घाट तक पहुंचकर स्वच्छता अभियान चलाया। छठ घाट पर पहुंचने के बाद सभी ने झाड़ू लगाया और घाट परिसर की साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। साथ ही लोगों से सार्वजनिक स्थलों और धार्मिक स्थलों को स्वच्छ रखने की अपील की गई।
कार्यक्रम में जमुआ प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि संजीत यादव, बीडीओ अमल कुमार, सीओ नरेश वर्मा, जमुआ इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार दास, मुखिया प्रतिनिधि उमेश यादव, हुलास यादव, उमेश यादव,जेई उत्तम कुमार, पूरण यादव, राजेंद्र राय, रवि रजक, अजय यादव, रंजीत यादव एवं शाहिद अख्तर सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
इस अवसर पर सभी ने स्वच्छता को अपनी जिम्मेदारी मानते हुए स्वच्छ एवं सुंदर झारखंड बनाने का संकल्प लिया।
#apnagiridihnews #GiridihNews #chhathimaiya #chhathpooja #झारखंडास्थापना #दिवस #15November
Giridih, Giridih | Nov 15, 2026