राजधानी शिमला के रोहड़ू में महिला के कब्जे से करीब 5 ग्राम चिट्टा बरामद
पुलिस थाना रोहड़ू की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक महिला के कब्जे से करीब 5 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार 9 सितंबर 2026 को संदिग्ध महिला की नियमानुसार तलाशी ली गई, जिसके दौरान नशीला पदार्थ बरामद हुआ। पुलिस ने महिला की पहचान 21 वर्षीय नवीनलता, निवासी तहसील जुब्बल, जिला शिमला के रूप में की है।
मामले में पुलिस थाना रोहड़ू में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है और नशे के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य पहलुओं को भी खंगाला जा रहा है।
#Rohru #Shimla #HimachalPradesh #Chitta #Heroin #NDPSAct #PoliceAction #DrugFreeHimachal #HimachalPolice #ChowflaHimachalNews