
*छात्रवृत्ति पोर्टल खुल गया, कक्षा 9 से 12 तक के छात्र करें आवेदन *जनपद बस्ती, 12 नवंबर 2026 -*
जनपद बस्ती के छात्र-छात्राओं के लिए अच्छी खबर है। वित्तीय वर्ष 2026-27 में पूर्वदशम (कक्षा 9-10) और दशमोत्तर (कक्षा 11-12) छात्रवृत्ति योजना के तहत पोर्टल खोल दिया गया है।
जिला समाज कल्याण अधिकारी बस्ती लालजी यादव ने पत्रांक सी-9545 / सा0क0 / पूर्व / दशमो0-छात्रवृत्ति / 2026-27 दिनांक 12 नवंबर 2026 को जारी कर जिला विद्यालय निरीक्षक और सभी प्रधानाचार्य / नोडल अधिकारी (छात्रवृत्ति) राजकीय / सहायता प्राप्त / मान्यता प्राप्त-पूर्वदशम / दशमोत्तर शिक्षण संस्थान को निर्देश दिए हैं कि संशोधित समय सारणी के अनुसार समय पर प्रक्रिया पूरी कराई जाए, ताकि पात्र छात्र-छात्राओं को समय पर छात्रवृत्ति मिल सके।
*किन छात्रों के लिए है योजना -*
इस योजना में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, सामान्य वर्ग, पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक वर्ग के सभी छात्र-छात्राएं आवेदन कर सकते हैं। निदेशक समाज कल्याण उ0प्र0 लखनऊ के पत्र संख्या सी-2741-46 / स0क0 / शिक्षा-अ / 8 / सी0एन0-1319383 / 2026-27 दिनांक 10 नवंबर 2026 के अनुसार तृतीय संशोधन के तहत नई समय सारणी जारी की गई है।
*मास्टर डाटा की प्रक्रिया -*
1. विद्यालय द्वारा मास्टर डाटा तैयार करना - *12 नवंबर 2026 से 19 नवंबर 2026 तक* मान्यता प्राप्त विद्यालयों द्वारा मास्टर डाटाबेस में सम्मिलित होने के लिए ऑनलाइन आवेदन, जिला विद्यालय निरीक्षक के समक्ष प्रपत्र प्रस्तुत करना और जिला समाज कल्याण अधिकारी से पासवर्ड प्राप्त करना होगा।
2. जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा सत्यापन - *13 नवंबर 2026 से 20 नवंबर 2026 तक*
3. अल्पसंख्यक वर्ग हेतु एन.एस.पी. पोर्टल पर पंजीकृत निजी क्षेत्र के विद्यालयों की मार्किंग - *13 नवंबर 2026 से 20 नवंबर 2026 तक*
*नवीनीकरण (Renewal) कक्षा 10 व 12 के लिए -*
1. छात्रों द्वारा आवेदन पत्र का नवीनीकरण करना तथा हार्डकापी संस्था में जमा करना - *12 नवंबर 2026 से 20 नवंबर 2026 तक*
2. विद्यालय द्वारा छात्रों का बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण, प्रमाणांक, पूर्णांक, उपस्थिति दर्ज करना - *13 नवंबर 2026 से 23 नवंबर 2026 तक*
3. जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा वास्तविक छात्रों का सत्यापन - *13 नवंबर 2026 से 24 नवंबर 2026 तक*
4. एन0आई0सी0 द्वारा स्क्रूटनी - *25 नवंबर 2026 से 30 नवंबर 2026 तक*
*नवीन (Fresh) कक्षा 9 व 11 के लिए -*
1. नवीन छात्रों द्वारा रजिस्ट्रेशन / ऑनलाइन आवेदन करना - *12 नवंबर 2026 से 17 नवंबर 2026 तक*
2. छात्रों द्वारा फाइनल प्रिंट निकालना - *19 नवंबर 2026 तक*
3. हार्डकापी वांछित संलग्नकों सहित विद्यालय में जमा करना - *19 नवंबर 2026 से 22 नवंबर 2026 तक*
4. विद्यालय द्वारा आवेदन पत्र को ऑनलाइन सत्यापित एवं अग्रसारित करना - *13 नवंबर 2026 से 23 नवंबर 2026 तक*
5. जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा वास्तविक छात्रों का सत्यापन - *14 नवंबर 2026 से 24 नवंबर 2026 तक*
6. एन0आई0सी0 द्वारा स्क्रूटनी - *06 नवंबर 2026 से 25 नवंबर 2026 तक*
7. संदेहास्पद डाटा को कारणों सहित प्रदर्शित किया जाना - *16 नवंबर 2026 से 28 नवंबर 2026 तक*
8. संदेहास्पद डाटा का वास्तविक अभिलेखीय साक्ष्य से मिलान और सत्यापन - *विलम्बतम 14 दिसंबर 2026 तक*
*धनराशि कब मिलेगी -
*नवीनीकरण वालों के लिए -*
- जनपदीय समिति द्वारा डाटा लॉक - 01 दिसंबर 2026 से 08 दिसंबर 2026 तक
- मांग सृजन - 09 दिसंबर 2026 से 13 दिसंबर 2026 तक
- धनराशि का अंतरण PFMS प्रणाली से - *14 दिसंबर 2026 से 18 दिसंबर 2026 तक*
संदेहास्पद / त्रुटिपूर्ण डाटा वालों के लिए अलग से सत्यापन के बाद - *22 दिसंबर 2026 से 25 दिसंबर 2026 तक* भुगतान होगा।
*नवीन वालों के लिए -*
- जनपदीय समिति द्वारा शुद्ध एवं संदेहास्पद डाटा लॉक - 16 नवंबर 2026 से 15 जनवरी 2027 तक
- मांग सृजन - 16 जनवरी 2027 से 24 जनवरी 2027 तक
- धनराशि का अंतरण PFMS प्रणाली से - *25 जनवरी 2027 से 31 जनवरी 2027 तक*
*नवीनीकरण में ध्यान रखने वाली बात -*
1. कक्षा 10 में अध्ययनरत नवीनीकरण के छात्रों हेतु संस्था स्तर से केवल कक्षा 10 में प्रवेश की तिथि तथा गत कक्षा 09 का परीक्षाफल अंकित करते हुए आवेदन ऑनलाइन अग्रसारित किया जाएगा।
2. कक्षा 12 में अध्ययनरत नवीनीकरण के छात्रों हेतु संस्था स्तर से केवल कक्षा 12 में प्रवेश की तिथि तथा गत कक्षा 11 का परीक्षाफल अंकित करते हुए आवेदन ऑनलाइन अग्रसारित किया जाएगा।
3. शिक्षण संस्थान के स्तर पर नवीनीकरण छात्र का प्राप्तांक, पूर्णांक तथा कक्षा में उपस्थिति का विवरण भरा जाएगा एवं अपात्र छात्र को हटाया जाएगा।
जिला समाज कल्याण अधिकारी ने स्पष्ट कहा है कि सभी शिक्षण संस्थाएं छात्रवृत्ति नियमावली के अनुसार प्रचार-प्रसार करते हुए निर्धारित समयावधि में कार्यवाही करें। विलम्ब की दशा में व्यक्तिगत उत्तरदायित्व निर्धारित करते हुए संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही हेतु उच्च स्तर पर संस्तुति की जाएगी, जिसका सम्पूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित शिक्षण संस्थान का होगा।
*छात्र क्या करें -*
छात्र-छात्राएं समय पर ऑनलाइन आवेदन करें, हार्डकापी अपने विद्यालय में जमा करें और अपने प्रधानाचार्य / नोडल अधिकारी से संपर्क में रहें।
संवाददाता हरी ओम प्रकाश
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत
Basti, Basti | Nov 12, 2026