कुरारा में सपा प्रत्याशी डॉ. मानसिंह यादव के समर्थन में सक्रिय दिखे विकेश यादव
हमीरपुर। जनपद हमीरपुर की हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र के विकासखंड कुरारा में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी डॉ. मानसिंह यादव के समर्थन में विकेश यादव सक्रिय नजर आए। विकेश यादव ने अपने समर्थकों के साथ प्रत्याशी के पक्ष में मतदान कराने की बात कही।
विकेश यादव स्वयं को समाजवादी पार्टी का समर्थक और सपा प्रमुख अखिलेश यादव का प्रशंसक बताते हैं। उन्होंने समाजवादी पार्टी और उसके नेताओं के प्रति अपना समर्थन जताया।
इस दौरान समाजवादी पार्टी से जुड़े समर्थकों और कार्यकर्ताओं के नाम भी सामने आए, जिनमें बीटू यादव, विजय यादव सैफई, दारा सिंह यादव, रवि यादव एडवोकेट, शारदा श्रीवास, योगेश तिवारी, रिंकी यादव राजलक्ष्मी, राज बहादुर पाल, इदरीस खान और ओम भाई समाजवादी शामिल हैं।
हमीरपुर टाइम्स न्यूज़