
बाढ़ में एक माँ का बेटा हुआ लापता बेगूसराय के आदर्श की तलाश में रोती-बिलखती माँ और परिजन
बिहार बेगूसराय जिले के साम्हों थाना क्षेत्र स्थित पथलाटोल निवासी राजेंद्र साव के 13 वर्षीय पुत्र आदर्श कुमार बीते 8 सितंबर 2026 की शाम से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार,आदर्श अपनी माँ के साथ बाढ़ के बीच सूर्यगढ़ा बाजार में राशन लेने आया था। खरीदारी के बाद घर लौटने के क्रम में वह पटेलपुर सूर्यगढ़ा नाव घाट के पास से अचानक लापता हो गया। विकट बाढ़ की स्थिति और बेटे के इस तरह गायब हो जाने से माँ का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार का हर सदस्य सदमे में है और हर संभावित ठिकाने पर उसकी तलाश कर रहा है, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
आप सभी से हाथ जोड़कर विनम्र अपील,यदि किसी भी सज्जन को आदर्श कुमार के संबंध में कोई भी जानकारी मिले,तो कृपया तुरंत नीचे दिए गए नंबर पर संपर्क करें। आपकी एक छोटी सी सूचना एक दुखी माँ की सूनी गोद और परिवार को उनका बेटा वापस दिला सकती है।
संपर्क सूत्र:
मोबाइल नंबर: 9204837842 (परिजन)
निवासी: पथलाटोल, थाना - साम्हों, जिला - बेगूसराय (बिहार)
🙏 इस मार्मिक संदेश को अधिक से अधिक शेयर करें ताकि यह सूचना जल्द से जल्द सही लोगों तक पहुँच सके। 🙏
#बेगूसराय #Samho #MissingChild