
प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि (पीएम स्वनिधि) योजना छोटे व्यवसायियों के लिए आर्थिक संबल बन रही है। योजना के माध्यम से अमरकंटक के वार्ड क्रमांक 13, टिकुरीटोला निवासी आनंद प्रसाद चौधरी को अपने मनिहारी व्यवसाय को आगे बढ़ाने में मदद मिली है।
आनंद प्रसाद चौधरी नर्मदा मंदिर के सामने पार्किंग स्थल पर मनिहारी की दुकान संचालित करते थे। सीमित पूंजी के कारण वे दुकान में अधिक सामान नहीं रख पाते थे, जिससे उनकी आमदनी भी सीमित रहती थी। नगर परिषद अमरकंटक के माध्यम से पीएम स्वनिधि योजना की जानकारी मिलने पर उन्होंने योजना का लाभ लिया। इसके अंतर्गत उन्हें 10 हजार, 20 हजार और 50 हजार रुपये तक का ऋण प्राप्त हुआ, जिससे वे अपने व्यवसाय के लिए आवश्यक पूंजी जुटा सके।
योजना से मिली आर्थिक सहायता से आनंद प्रसाद ने अपनी दुकान में आवश्यक सामान की उपलब्धता बढ़ाई और व्यवसाय को सुचारू रूप से संचालित करने में सफलता प्राप्त की। व्यवसाय में सुधार होने से उनकी आमदनी बढ़ी और परिवार की आर्थिक स्थिति भी मजबूत हुई। इसके साथ ही स्वनिधि से समृद्धि योजना के अंतर्गत उनके परिवार के सदस्यों की प्रोफाइलिंग भी की गई, जिससे उन्हें अन्य शासकीय योजनाओं से जुड़ने का अवसर मिला।
आनंद प्रसाद चौधरी का कहना है कि पीएम स्वनिधि योजना से मिले ऋण ने उनके छोटे व्यवसाय को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने इस जनकल्याणकारी योजना के माध्यम से स्वरोजगार को मजबूत बनाने और उनके परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार लाने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया।
#सेवा_संकल्प_अभियान #SevaSankalpAbhiyan
#anuppur