.*एंटी रोमियो स्क्वाड ने रुधौली में चलाया चेकिंग अभियान, 29 लोगों से पूछताछ, 1 मनचले से माफीनामा*
जनपद बस्ती, उत्तर प्रदेश 23 सितंबर 2026
*बस्ती।* पुलिस अधीक्षक बस्ती के आदेश पर मिशन शक्ति अभियान के तहत आज एंटी रोमियो स्क्वाड टीम बस्ती ने थाना रुधौली क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया।
प्रभारी एंटी रोमियो स्क्वाड द्वारा रुधौली बाजार, भानपुर रोड, दसिया मोड़, कोचिंग सेंटरों के पास व मुख्य सड़कों, चौराहों पर चेकिंग की गई। इस दौरान अनावश्यक घूम रहे करीब 29 व्यक्तियों से पूछताछ की गई व 1 मनचले को पकड़कर माफीनामा भरवाया गया। टीम ने डी.एन.सी राष्ट्रीय इंटर कॉलेज रुधौली की छात्राओं सहित महिलाओं/बालिकाओं को महिला हेल्पलाइन नंबर 1090, 112, 1076 व अन्य सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया और किसी भी प्रकार की छेड़खानी होने पर तुरंत पुलिस को सूचना देने के लिए प्रेरित किया।
*टीम में शामिल:* प्रभारी म0उ0नि0 शाइस्ता, म0हे0का0 सुनीता यादव, म0का0 ममता चौहान, म0का0 रश्मि सिंह।
संवाददाता हरी ओम प्रकाश
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत
Basti, Basti | Sep 29, 2026