गिरजा शंकर अध्यक्ष, डॉ0 दुर्गा प्रसाद मंत्री निर्वाचित
शैक्षिकोन्नयन गोष्ठी, अधिवेशन में शिक्षकों के योगदान, चुनौतियों पर विमर्श
बस्ती। बुधवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के क्षेत्रीय इकाई गौर का शैक्षिकोन्नयन गोष्ठी एवं अधिवेशन ब्लाक सभागार गौर सभागार में सम्पन्न हुआ। अधिवेशन को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए गौर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि जटा शंकर शुक्ल ने कहा कि शिक्षक समाज को नई दिशा देता है। देश के लिए आदर्श नागरिक तैयार करता है।
जिला संयोजक देवेन्द्र वर्मा ने कहा कि संगठन में लोकतांत्रिक और पारदर्शी व्यवस्था इसका मूल हैं। अधिवेशन को सह संयोजक विजय प्रकाश चौधरी, गिरिजा शंकर चौधरी, बाबूराम वर्मा, गंगा प्रसाद कन्नौजिया, डॉ दुर्गा प्रसाद सिंह, नरेंद्र प्रताप वर्मा, चंद्रभान चौरसिया आदि ने संबोधित किया।
अधिवेशन के बाद ब्लॉक कार्यकारिणी का निर्वाचन पर्यवेक्षक महेश कुमार और रमेश चन्द्र चौधरी की देख रेख में संपन्न हुये । चुनाव में गिरजा शंकर चौधरी अध्यक्ष, डॉ0 दुर्गा प्रसाद सिंह मंत्री, सुनील कुमार कन्नौजिया कोषाध्यक्ष, नागेन्द्र प्रताप वर्मा संयुक्त मंत्री निर्वाचित हुए। प्रेमनाथ और ज्ञानदास चौधरी वरिष्ठ उपाध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद दिनेश कुमार मौर्य,भीम सिंह,अवधेश कुमार वर्मा, राजेश यादव और बिंदु वर्मा चुनी गई। संगठन मंत्री के रूप में रणजीत, ओमजी माथुर, उमेश कुमा,अखिलेश मौर्य और साधना गुप्ता निर्वाचित हुई जबकि प्रचार मंत्री अतुल शर्मा, आशीष वर्मा,लक्ष्मीना वर्मा, सुदर्शन भारती और अकाउंटेंट उमेश कुमार, ऑडिटर जयदत्त व मीडिया प्रभारी सत्य नारायण गुप्ता चुने गये। संरक्षक के रूप में गंगा प्रसाद कन्नौजिया को दायित्व सौंपा गया।
अधिवेशन और चुनाव में इन्द्रसेन मिश्रा,राम भरत वर्मा, राजेश चौधरी,मित्रसेन यादव, शोभाराम वर्मा, हरिमूर्ति वर्मा, अजय प्रताप चौधरी, मुनिराम वर्मा प्रभाकर, रामपाल चौधरी, बलराम चौधरी, अवध नारायण वर्मा, के.के. वर्मा उर्फ गुड्डू,विजय प्रकाश वर्मा,अनूप कुमार चौधरी, प्रताप नारायण चौधरी, सुनील मिश्रा, राघवेंद्र वर्मा और भीम सिंह सहित अनेक शिक्षक शामिल रहे।
Basti, Basti | Sep 30, 2026