
Breaking news
खैर पुलिस ने जानलेवा हमले के मामले में वांछित शातिर अभियुक्त को किया गिरफ्तार, चार संगीन मुकदमे हैं दर्ज
जनपद अलीगढ़ के थाना खैर की पुलिस टीम ने जानलेवा हमले के मामले में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पकड़ा गया आरोपी पूर्व से ही कई आपराधिक मामलों में संलिप्त रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, विगत 8 नवंबर 2026 को अभियुक्तों ने एकराय होकर वादी व उसके परिजनों के साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की नीयत से लाठी-डंडों, ईंटों एवं धारदार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया था। इस हमले में पीड़ित पक्ष के लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे तथा आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी थी। मामले में पीड़ित की तहरीर पर थाना खैर में मु०अ०सं० 842/26 धारा 191(2), 191(3), 115(2), 125, 109(1), 352, 351(3), 117 बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था।
पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई के तहत उक्त मुकदमे में वांछित अभियुक्त जीतेश कुमार पुत्र प्रेमसागर (निवासी ग्राम शिवाला, थाना खैर, जनपद अलीगढ़) को थाना क्षेत्र खैर से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, अभियुक्त जीतेश कुमार का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है, जिसके खिलाफ थाना खैर में मारपीट, बलवा और जानलेवा हमले से संबंधित कुल 4 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप-निरीक्षक अंकुर कुशवाह, कांस्टेबल आकाश तथा कांस्टेबल शुभम शर्मा शामिल रहे। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया है।
कृष्ण कुमार पत्रकार Aligarh Police Chief Minister Office Uttar Pradesh @creatorhelper005
#CreatorLife
Koil, Aligarh | Nov 12, 2026