सोन नदी में तैरकर लौट रहे बुजुर्ग डूबे, तलाश जारी
नौहट्टा थाना क्षेत्र के बलियारी गांव के सामने बुधवार की शाम सोन नदी में तैरकर घर लौट रहे 65 वर्षीय अशर्फी चौधरी डूब गए। बताया गया कि वह अपने पुत्र गुरुचरण चौधरी के साथ सोन डीला से खेती का काम कर घर लौट रहे थे।
दोनों नदी तैरकर पार कर रहे थे। पुत्र किनारे पहुंचकर कपड़े बदलने लगा, इसी दौरान उसने देखा कि पिता पानी में नहीं हैं। घटना के बाद स्थानीय मछुआरों की मदद से नदी में खोजबीन शुरू की गई, लेकिन देर रात तक उनका कोई सुराग नहीं मिला।
थानाध्यक्ष दिवाकर कुमार ने बताया कि पुलिस बल को मौके पर भेजा गया है। राजस्व पदाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि घटना की सूचना जिला प्रशासन को दी गई है और राहत-बचाव के लिए एसडीआरएफ टीम की मांग की गई है।
परिजनों और ग्रामीणों में घटना के बाद चिंता का माहौल है।
#सोननदी #नौहट्टा #रोहतास #बलियारी #सोनडीला #डूबनेकीघटना #रेस्क्यूऑपरेशन #SDRF #Rohtas #Nohatta #ApnaRohtas