उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक दल अपने पत्ते खोलने शुरू कर दिए हैं। समीकरणों को साध कर चुनावी मैदान में दमदार तरीके से उतरने की कवायद चल रही है। इस क्रम में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने भी अपनी तैयारियों को तेज किया हुआ है। नगीना लोकसभा सीट से असपा सांसद चंद्रशेखर आजाद लगातार पश्चिमी यूपी में पार्टी को दमदार तरीके से स्थापित करने में जुटे हुए हैं। जनसभाओं के जरिए वे पार्टी को चुनावी मैदान में दमदार तरीके से खड़ा करने का प्रयास कर रहे हैं। हालांकि, अब उन्होंने यूपी चुनाव 2027 में समान विचारधारा वाले दलों के साथ गठबंधन के दरवाजे खोलने की बात कही है। उन्होंने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी को सत्ता में वापसी से रोकने के लिए आजाद समाज पार्टी गठबंधन करने को तैयार है।