दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश पर Paytm पेमेंट्स बैंक बंद करने की प्रक्रिया तेज, RBI ने दी जानकारी
.
#दिल्ली। दिल्ली हाई कोर्ट ने Paytm Payments Bank Limited (PPBL) को बंद करने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए आदेश जारी किया है। भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने मंगलवार को बताया कि बैंक का लाइसेंस पहले ही नियमों के लगातार उल्लंघन के कारण रद्द किया जा चुका था और हाई कोर्ट का आदेश इस प्रक्रिया का अंतिम चरण है।
RBI के अनुसार, दिल्ली हाई कोर्ट ने 8 जुलाई और 22 जुलाई 2026 के आदेशों में बैंकिंग रेगुलेशन एक्ट, 1949 तथा कंपनीज एक्ट, 2013 के प्रावधानों के तहत Paytm Payments Bank को बंद करने का निर्देश दिया है।
गौरतलब है कि अप्रैल 2026 में RBI ने Paytm Payments Bank का बैंकिंग लाइसेंस रद्द कर दिया था। केंद्रीय बैंक ने तब कहा था कि बैंक लगातार नियामकीय (Regulatory) नियमों का पालन करने में विफल रहा और उसके संचालन में ऐसी कमियां पाई गईं जो जमाकर्ताओं के हितों के लिए नुकसानदेह थीं। फिलहाल, बैंक को बंद करने की कानूनी प्रक्रिया न्यायालय के आदेशों के अनुरूप आगे बढ़ाई जा रही है।
#TheTelecast
Hardoi, Hardoi | Jul 28, 2026