
रिज मैदान में मारपीट का वीडियो वायरल, टैक्सी विवाद में 7 गिरफ्तार
शिमला के रिज मैदान में एक व्यक्ति के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में संलिप्त सभी 7 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार, 11 सितंबर 2026 को रिज मैदान, शिमला में कुछ व्यक्तियों द्वारा एक व्यक्ति के साथ मारपीट किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस थाना सदर, शिमला ने मामले में तत्काल कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार, घटना में शामिल सभी 7 व्यक्तियों को हिमाचल प्रदेश पुलिस अधिनियम की निवारक धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह कार्रवाई कानून-व्यवस्था एवं लोक शांति भंग होने की संभावना को देखते हुए नियमानुसार की है।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों पक्ष टैक्सी चालक हैं और सवारी को लेकर उनके बीच पहले से विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते रिज मैदान में मारपीट की घटना सामने आई।
पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है और नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
#Shimla #ShimlaPolice #RidgeMaidaan #TaxiDispute #HimachalPradesh #ViralVideo #CrimeNews #UTHimachal #UniqueTodayNews