पुलिस की गाड़ी ने मारी टक्कर, गोवंश हुआ घायल, पुलिस की गाड़ी हुई रफूचक्कर! Sukhvinder Singh Sukhu
DC Bilaspur SP Bilaspur HP Himachal Pradesh Police
बिलासपुर,ऋषिकेश के पास HP पेट्रोल पंप के नजदीक एक गोवंश को काले रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी ने टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि गाड़ी पर ‘पुलिस’ लिखा हुआ था। टक्कर के बाद गोवंश गंभीर रूप से घायल हो गया, लेकिन गाड़ी चालक मौके पर रुकने के बजाय वहां से चला गया।
स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर रोष है। उनका कहना है कि यदि किसी वाहन से सड़क पर गोवंश घायल होता है तो वाहन चालक की जिम्मेदारी बनती है कि वह मौके पर रुके और घायल पशु की मदद करे। लोगों ने मांग की है कि पुलिस लिखी काली स्कॉर्पियो की पहचान कर यह पता लगाया जाए कि वाहन किसके नाम पर है और घटना के समय उसे कौन चला रहा था।
स्थानीय लोगों ने बताया कि उनके पास वाहन के वहां से जाने का समय भी है और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से वाहन की पहचान की जा सकती है। ऐसे में अब पुलिस की जिम्मेदारी है कि मामले की जांच कर वाहन और चालक का पता लगाया जाए तथा यदि लापरवाही सामने आती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाए।
लोगों का कहना है कि सड़क हादसे के बाद घायल गोवंश को मौके पर छोड़कर चले जाना गंभीर लापरवाही है। पुलिस वाहन होने की बात सामने आने के कारण मामले की निष्पक्ष जांच की मांग और भी महत्वपूर्ण हो जाती है। हालांकि, वाहन वास्तव में पुलिस विभाग का है या किसी अन्य व्यक्ति का, इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।
UT NEWS | Unique Today News
#UTHimachal #UniqueTodayNews #Bilaspur #HimachalPradesh #Rishikesh #BilaspurNews #CowRescue #PoliceVehicle #CCTV #HimachalNews
Bilaspur Sadar, Bilaspur | Sep 11, 2026