Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh

Uthimachal

बिलासपुर ku#ल्हाड़ी हम#LA: वारदाT का क्लियर वीडियो आया सामने 

बिलासपुर: फांदी पर गोली चलाने के आरोपी सनी गिल पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला, पुलिस ने वाहन मालिक सहित एक आरोपी को किया गिरफ्तार; घटनाक्रम ने फिर गरमाई पुरानी गैंगवार
बिलासपुर में वर्ष 2024 की चर्चित फायरिंग कांड से जुड़ा मामला एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। फांदी उर्फ सौरभ पटियाल पर गोली चलाने के मामले में आरोपी रहे पंजाब के लुधियाना निवासी सनी गिल पर 8 जुलाई 2026 की सुबह मंडी भराड़ी चौक के पास कुछ हमलावरों ने कुल्हाड़ी और धारदार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल सनी गिल को उपचार के लिए AIIMS बिलासपुर में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर विशेष जांच शुरू कर दी है
20 जून 2024 को जिला न्यायालय परिसर, सर्किट हाउस और शहीद स्मारक के पास सौरभ पटियाल उर्फ फांदी पर दिनदहाड़े फायरिंग हुई थी। फांदी उस समय फरवरी 2024 में पूर्व कांग्रेस विधायक बंबर ठाकुर पर हुए हमले के मामले में जमानत पर बाहर था और कोर्ट में पेशी के लिए पहुंचा था। इसी दौरान बाइक सवार हमलावरों ने उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। फांदी गंभीर रूप से घायल हुआ, जबकि उसकी कार पर भी कई गोलियां लगी थीं। मौके से पुलिस ने सनी गिल को पिस्टल सहित गिरफ्तार किया था। जांच में अनमोल शर्मा उर्फ गौरव नड्डा को भी गिरफ्तार किया गया था और पुलिस जांच में पुरानी रंजिश की बात सामने आई थी।

08 जुलाई 2026 | सुबह करीब 10:00 बजे मंडी भराड़ी चौक पर सनी गिल पर कुछ व्यक्तियों ने धारदार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया। घायल को AIIMS बिलासपुर भेजा गया। पुलिस थाना सदर में मुकदमा नंबर 167/2026 के तहत धारा 126(2), 115(2), 352, 351(2) और 109 BNS में मामला दर्ज किया गया। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित कर दी गईं तथा CCTV फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों की जांच शुरू हुई।
08 जुलाई 2026 | शाम घटनास्थल पर ड्यूटी पर मौजूद HHC कांस्टेबल को प्रथम दृष्टया लापरवाही और निष्क्रियता पाए जाने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर विभागीय जांच शुरू कर दी गई। वहीं ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड जवान को उसके मूल विभाग वापस भेज दिया गया।
08 जुलाई 2026 | देर रात जांच के दौरान वारदात में इस्तेमाल वाहन HP 23A-7920 के मालिक धीरज धर्माणी (42), निवासी करंगोड़ा, तहसील घुमारवीं को आपराधिक षड्यंत्र में संलिप्त पाए जाने पर गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस के अनुसार धीरज धर्माणी के खिलाफ पहले भी हत्या के प्रयास सहित गंभीर धाराओं में मामले दर्ज रहे हैं। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की गहन जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। इस वारदात के बाद बिलासपुर की पुरानी गैंगवार एक बार फिर चर्चा का विषय बन गई है।
#Bilaspur #HimachalPradesh #CrimeNews #BreakingNews #HimachalPolice #AIMSBilaspur #GangWar #UTHimachal

बिलासपुर ku#ल्हाड़ी हम#LA: वारदाT का क्लियर वीडियो आया सामने बिलासपुर: फांदी पर गोली चलाने के आरोपी सनी गिल पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला, पुलिस ने वाहन मालिक सहित एक आरोपी को किया गिरफ्तार; घटनाक्रम ने फिर गरमाई पुरानी गैंगवार बिलासपुर में वर्ष 2024 की चर्चित फायरिंग कांड से जुड़ा मामला एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। फांदी उर्फ सौरभ पटियाल पर गोली चलाने के मामले में आरोपी रहे पंजाब के लुधियाना निवासी सनी गिल पर 8 जुलाई 2026 की सुबह मंडी भराड़ी चौक के पास कुछ हमलावरों ने कुल्हाड़ी और धारदार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल सनी गिल को उपचार के लिए AIIMS बिलासपुर में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर विशेष जांच शुरू कर दी है 20 जून 2024 को जिला न्यायालय परिसर, सर्किट हाउस और शहीद स्मारक के पास सौरभ पटियाल उर्फ फांदी पर दिनदहाड़े फायरिंग हुई थी। फांदी उस समय फरवरी 2024 में पूर्व कांग्रेस विधायक बंबर ठाकुर पर हुए हमले के मामले में जमानत पर बाहर था और कोर्ट में पेशी के लिए पहुंचा था। इसी दौरान बाइक सवार हमलावरों ने उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। फांदी गंभीर रूप से घायल हुआ, जबकि उसकी कार पर भी कई गोलियां लगी थीं। मौके से पुलिस ने सनी गिल को पिस्टल सहित गिरफ्तार किया था। जांच में अनमोल शर्मा उर्फ गौरव नड्डा को भी गिरफ्तार किया गया था और पुलिस जांच में पुरानी रंजिश की बात सामने आई थी। 08 जुलाई 2026 | सुबह करीब 10:00 बजे मंडी भराड़ी चौक पर सनी गिल पर कुछ व्यक्तियों ने धारदार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया। घायल को AIIMS बिलासपुर भेजा गया। पुलिस थाना सदर में मुकदमा नंबर 167/2026 के तहत धारा 126(2), 115(2), 352, 351(2) और 109 BNS में मामला दर्ज किया गया। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित कर दी गईं तथा CCTV फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों की जांच शुरू हुई। 08 जुलाई 2026 | शाम घटनास्थल पर ड्यूटी पर मौजूद HHC कांस्टेबल को प्रथम दृष्टया लापरवाही और निष्क्रियता पाए जाने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर विभागीय जांच शुरू कर दी गई। वहीं ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड जवान को उसके मूल विभाग वापस भेज दिया गया। 08 जुलाई 2026 | देर रात जांच के दौरान वारदात में इस्तेमाल वाहन HP 23A-7920 के मालिक धीरज धर्माणी (42), निवासी करंगोड़ा, तहसील घुमारवीं को आपराधिक षड्यंत्र में संलिप्त पाए जाने पर गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार धीरज धर्माणी के खिलाफ पहले भी हत्या के प्रयास सहित गंभीर धाराओं में मामले दर्ज रहे हैं। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की गहन जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। इस वारदात के बाद बिलासपुर की पुरानी गैंगवार एक बार फिर चर्चा का विषय बन गई है। #Bilaspur #HimachalPradesh #CrimeNews #BreakingNews #HimachalPolice #AIMSBilaspur #GangWar #UTHimachal

Bilaspur Sadar, Bilaspur | Jul 9, 2026

बिलासपुर में नशा तस्करों की उल्टी गिनती शुरू, पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी
#UTHimachal #UniqueTodayNews #Bilaspur #BilaspurPolice #HimachalPolice #HimachalNews #WarOnDrugs #DrugFreeHimachal #SayNoToDrugs #AntiDrugCampaign #CrimeNews #himachalpradesh

बिलासपुर में नशा तस्करों की उल्टी गिनती शुरू, पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी #UTHimachal #UniqueTodayNews #Bilaspur #BilaspurPolice #HimachalPolice #HimachalNews #WarOnDrugs #DrugFreeHimachal #SayNoToDrugs #AntiDrugCampaign #CrimeNews #himachalpradesh

Bilaspur Sadar, Bilaspur | Jul 7, 2026

जुखाला UCO बैंक के अंदर गिरे महिला के रुपये, जेब में रखकर चला गया व्यक्ति; CCTV वीडियो वायरल
बिलासपुर के जुखाला स्थित UCO बैंक की एक CCTV वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। वीडियो में बताया जा रहा है कि एक महिला अपने बच्चे के साथ बैंक में पैसे निकालने आई थी। बैंक के अंदर मुख्य गेट के पास महिला के कुछ रुपये गिर गए।
वायरल वीडियो में एक व्यक्ति उन रुपयों को उठाकर अपनी जेब में रखता हुआ दिखाई दे रहा है। इसके बाद महिला दोबारा अपने गिरे हुए रुपये तलाशने के लिए उसी स्थान पर लौटती है, लेकिन आरोप है कि संबंधित व्यक्ति ने रुपये वापस नहीं किए और वहां से चला गया।
यह पूरा घटनाक्रम बैंक में लगे CCTV कैमरे में कैद होने का दावा किया जा रहा है। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है और न ही इस संबंध में किसी पुलिस शिकायत की आधिकारिक पुष्टि सामने आई है। मामले की सत्यता की पुष्टि संबंधित जांच के बाद ही हो सकेगी।
यूनिक टुडे न्यूज़
#Bilaspur #Jukhala #UCOBank #CCTV #ViralVideo #Himachal #UniqueTodayNews #UTHimachal

जुखाला UCO बैंक के अंदर गिरे महिला के रुपये, जेब में रखकर चला गया व्यक्ति; CCTV वीडियो वायरल बिलासपुर के जुखाला स्थित UCO बैंक की एक CCTV वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। वीडियो में बताया जा रहा है कि एक महिला अपने बच्चे के साथ बैंक में पैसे निकालने आई थी। बैंक के अंदर मुख्य गेट के पास महिला के कुछ रुपये गिर गए। वायरल वीडियो में एक व्यक्ति उन रुपयों को उठाकर अपनी जेब में रखता हुआ दिखाई दे रहा है। इसके बाद महिला दोबारा अपने गिरे हुए रुपये तलाशने के लिए उसी स्थान पर लौटती है, लेकिन आरोप है कि संबंधित व्यक्ति ने रुपये वापस नहीं किए और वहां से चला गया। यह पूरा घटनाक्रम बैंक में लगे CCTV कैमरे में कैद होने का दावा किया जा रहा है। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है और न ही इस संबंध में किसी पुलिस शिकायत की आधिकारिक पुष्टि सामने आई है। मामले की सत्यता की पुष्टि संबंधित जांच के बाद ही हो सकेगी। यूनिक टुडे न्यूज़ #Bilaspur #Jukhala #UCOBank #CCTV #ViralVideo #Himachal #UniqueTodayNews #UTHimachal

Bilaspur Sadar, Bilaspur | Jul 4, 2026

भराड़ीघाट के समीप दो निजी बसों की टक्कर, यात्री सहमे

सोलन जिले के भराड़ीघाट के समीप गुरुवार को दो निजी बसों की आपस में टक्कर हो गई। हादसे के बाद बसों में सवार यात्रियों में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है।

टक्कर से दोनों बसों को नुकसान पहुंचा है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। हादसे के कारण कुछ देर तक यातायात भी प्रभावित रहा, जिसे बाद में सामान्य कर दिया गया।

#UTHimachal #Solan #BharariGhat #RoadAccident #HimachalNews

भराड़ीघाट के समीप दो निजी बसों की टक्कर, यात्री सहमे सोलन जिले के भराड़ीघाट के समीप गुरुवार को दो निजी बसों की आपस में टक्कर हो गई। हादसे के बाद बसों में सवार यात्रियों में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है। टक्कर से दोनों बसों को नुकसान पहुंचा है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। हादसे के कारण कुछ देर तक यातायात भी प्रभावित रहा, जिसे बाद में सामान्य कर दिया गया। #UTHimachal #Solan #BharariGhat #RoadAccident #HimachalNews

Bilaspur Sadar, Bilaspur | Jul 2, 2026

बिलासपुर के नौणी चौक में बीच सड़क खराब हुई HRTC की मंडी–चंडीगढ़ डिपो बस, गर्मी और धूप में एक घंटे तक परेशान रहे यात्री

बिलासपुर के नौणी चौक में रविवार को उस समय यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा, जब मंडी–चंडीगढ़ डिपो की एक HRTC बस अचानक तकनीकी खराबी के कारण बीच रास्ते में बंद हो गई। बस में सवार यात्रियों को लगभग एक घंटे तक कड़ी धूप में इंतजार करना पड़ा। इस दौरान कई यात्री, जिनमें बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे, गर्मी से परेशान दिखाई दिए। यात्रियों ने बताया कि बस खराब होने के बाद काफी देर तक कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं हो सकी, जिससे उन्हें अपने गंतव्य तक पहुंचने में देरी हुई। लोगों ने HRTC से मांग की है कि ऐसी परिस्थितियों में यात्रियों के लिए जल्द वैकल्पिक बस या अन्य व्यवस्था उपलब्ध कराई जाए ताकि उन्हें अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े। 
#यूनिक_टुडे_न्यूज़ #UTHimachal #Bilaspur #NauniChowk #HRTC #UniqueTodayNews

बिलासपुर के नौणी चौक में बीच सड़क खराब हुई HRTC की मंडी–चंडीगढ़ डिपो बस, गर्मी और धूप में एक घंटे तक परेशान रहे यात्री बिलासपुर के नौणी चौक में रविवार को उस समय यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा, जब मंडी–चंडीगढ़ डिपो की एक HRTC बस अचानक तकनीकी खराबी के कारण बीच रास्ते में बंद हो गई। बस में सवार यात्रियों को लगभग एक घंटे तक कड़ी धूप में इंतजार करना पड़ा। इस दौरान कई यात्री, जिनमें बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे, गर्मी से परेशान दिखाई दिए। यात्रियों ने बताया कि बस खराब होने के बाद काफी देर तक कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं हो सकी, जिससे उन्हें अपने गंतव्य तक पहुंचने में देरी हुई। लोगों ने HRTC से मांग की है कि ऐसी परिस्थितियों में यात्रियों के लिए जल्द वैकल्पिक बस या अन्य व्यवस्था उपलब्ध कराई जाए ताकि उन्हें अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े। #यूनिक_टुडे_न्यूज़ #UTHimachal #Bilaspur #NauniChowk #HRTC #UniqueTodayNews

Bilaspur Sadar, Bilaspur | Jun 28, 2026

Latest Uthimachal News Videos - Watch the Latest News of July 13, 2026 | Public App