बोतल में पुटास भरकर चला रहा 13 वर्षीय बच्चा घायल, आंख में लगी चोट
गोखले नगर में सोमवार रात की घटना, सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर
कोंच। नगर के गोखले नगर में सोमवार रात बोतल में पुटास भरकर चलाते रहे 13 वर्षीय बच्चा घायल हो गया। विस्फोट के दौरान बारूद उसकी आंख में जा लगा, जिससे आंख में चोट आ गई। परिजन उसे तत्काल में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
गोखले नगर निवासी अनिल कुमार का 13 वर्षीय पुत्र रामराज अहिरवार सोमवार रात घर के बाहर दोस्तों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान वह बोतल में पुटास भरकर चला रहा था। तभी उसके अभिषेश उछलकर उसकी आंख में जा लगा। जिससे उसके आंख में गम्भीर चोट लग गई। बच्चे के घायल होने की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उसे तत्काल सीएचसी ले गए। वहां चिकित्सकों ने उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
Konch, Jalaun | Oct 28, 2026