
आर्म्स एक्ट में मंडल कारा में बंद सजायाफ्ता कैदी की हुई मौत
The silence media news
21साल पुराने आर्म्स एक्ट मामले में सजा प्राप्त कैदी की मौत हो गई है। औरंगाबाद मंडल कारा में बंद सजायाफ्ता कैदी 75 वर्षीय दाउदनगर निवासी सीताराम पासवान की पटना में इलाज के दौरान मौत हो गई। कैदी के बारे में जेल प्रशासन द्वारा बताया गया कि हृदय संबंधी बीमारी से पीड़ित थे और उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया था।
औरंगाबाद जिला मुख्यालय पर स्थित मंडल कारा में बंद सजा काट रहे कैदी की पटना में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान जिले के दाउदनगर शहर स्थित पुरानी शहर वार्ड नंबर 9 निवासी 75 वर्षीय सीताराम पासवान के रूप में हुई है। वे वर्ष 2005 के आर्म्स एक्ट से जुड़े एक मामले में जेल में बंद थे और न्यायालय से उन्हें सजा सुनाई जा चुकी थी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सीताराम पासवान हृदय संबंधी बीमारी से पीड़ित थे। 26 जुलाई को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद जेल प्रशासन ने उनका औरंगाबाद सदर अस्पताल में कराया, स्थिति में सुधार नहीं होने पर चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज गया रेफर कर दिया। गया में इलाज के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें पटना रेफर किया गया था। तब से ही पटना के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। इसी दौरान 16 अगस्त की रात्रि में इलाज के दौरान ही सीताराम पासवान की मौत हो गई।
इस संबंध में मंडल कारा के जेल अधीक्षक डॉ. दीपक कुमार ने बताया कि कैदी सीताराम पासवान की तबीयत 26 जुलाई से ही खराब थी। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना भेजा गया था, जहां एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गई। कैदी की मौत की सूचना के बाद जेल प्रशासन द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है।
#thesilencemedianews #aurangabad #औरंगाबाद #jalinote #mandalkara #daudnagar