
प्रशासनिक कार्य सुविधा की दृष्टि से पटवारियों के हल्कों में किया गया परिवर्तन
-------------------------------------------
एसडीएम मोतीलाल अहिरवार ने जारी किया आदेश, तत्काल प्रभाव से लागू होंगे नवीन दायित्व
-------------------------------------------
विदिशा। अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कुरवाई श्री मोतीलाल अहिरवार द्वारा प्रशासनिक कार्य सुविधा एवं राजस्व कार्यों के सुचारू संचालन की दृष्टि से तहसील पठारी में पदस्थ पटवारियों के मध्य हल्का परिवर्तन किया गया है। इस संबंध में 4 नवंबर को आदेश जारी किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार पटवारी श्री हेमराज राजपूत के वर्तमान हल्का क्रमांक 05-भालबामोरा में परिवर्तन करते हुए उन्हें हल्का क्रमांक 16-पठारी का दायित्व सौंपा गया है। साथ ही भालबामोरा हल्के का अतिरिक्त प्रभार भी उनके पास रहेगा। इसी प्रकार पटवारी श्री अमृतांश कटियार, जो वर्तमान में हल्का क्रमांक 16-पठारी में पदस्थ थे, उन्हें जनगणना कार्यालय पठारी से संबंधित दायित्व सौंपा गया है।
एसडीएम श्री मोतीलाल अहिरवार द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू होगी। हल्कों में किए गए इस प्रशासनिक बदलाव का उद्देश्य राजस्व कार्यों के बेहतर संचालन तथा आम नागरिकों को राजस्व संबंधी सेवाएं सुगमता से उपलब्ध कराना है। #vidisha