
म.प्र राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन धार अंतर्गत नमो युवा शक्ति कार्यक्रम के तहत पोस्ट आफिस की कियोस्क हेतु इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक प्रथम कियोस्क आईडी बनाई जाकर श्रीमती सोनु परमार के द्वारा प्रथम कियोस्क ग्राम अमझेरा में प्रारंभ किया गया।
कार्यकम में श्री बलराम बैरागी एलडीएम धार के द्वारा सभी को कियोस्क की महत्ता के बारे में बताया जाकर बताया गया कि पहले ग्राहक को बैंक जाना पड़ता था परंतु अब बैंक स्वयं ग्राहक के पास आ गया है एव हमें घर ही बैंक की समस्त सुविधाओं का लाभ लिया जा सकता है। इंडिया पोस्ट बैंक से सुश्री कृतिका अरोडा, ब्राच मैनेजर द्वारा इंडिया पोस्ट बैंक की योजनाओं एवं सेवाओं पर विस्तृत चर्चा हुई। जिसमें पोस्ट आफिस में खाता खोलना, एफडी करना, समस्त प्रकार के बीमा करना, अन्य बैंक से राशि का लेन देन, कियोस्क कैसे खोलना, कितनी राशि जमा करनी होगी, सभी डॉक्यूमेंट एवं प्रोडक्ट कि जानकारी भी दी गई।
श्रीमती सोनु परमार के द्वारा प्रथम कियोस्क प्रारंभ मे कुल 8 नवीन पोस्ट आफिस के बचत खाते खोले गये एवं 5 समूह सदस्यों के बीमा किये गये।कार्यक्रम में अन्य उपस्थित अधिकारी श्री राम अवतार मीना जिला सतर्कता अधिकारी बैंक ऑफ इंडिया धार श्री कालीचरण सेमे आरसेटी डायरेक्टर, श्री प्रमोद दुसाने, जिला परियोजना प्रबंधक, श्री प्रवीण सोलंकी जिला प्रबंधक सूक्ष्म वित्त, इंडिया पोस्ट बैंक से श्री केशव गुप्ता, एक्जीक्विटीव, विकासखंड से एमएफ प्वाईंट पर्सन के साथ स्व सहायता समूह सदस्य उपस्थित रही।
Jansampark Madhya Pradesh