900 बीघा गौचर भूमि को अतिक्रमण व लैंटाना झाड़ियों से मुक्त कराने की उठी मांग
भीलवाड़ा (महेन्द्र नागौरी)
हमीरगढ़ उपखंड क्षेत्र के मंगरोप-गढ़पाछली आमली इलाके में स्थित करीब 900 बीघा चारागाह भूमि को लैंटाना झाड़ियों और अवैध अतिक्रमण से मुक्त कराने की मांग तेज हो गई है। इस संबंध में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को ज्ञापन भेजकर त्वरित कार्रवाई की मांग की गई है।
द मूवमेंट ऑफ फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं भाजपा नेता दयाराम दिव्य ने ज्ञापन में कहा कि मंगरोप, रतनपुरा, गढ़पाछली आमली सहित आसपास के दर्जनों गांवों के लिए आरक्षित गौचर भूमि वर्षों से उपेक्षा का शिकार है। भूमि पर फैली लैंटाना झाड़ियां और बढ़ते अतिक्रमण के कारण गौवंश के लिए चरागाह संकट गहरा गया है।
ज्ञापन में राजस्व रिकॉर्ड के अनुसार भूमि का डिमार्केशन कर उसे सुरक्षित करने, लैंटाना झाड़ियों की सफाई कराने तथा अवैध अतिक्रमण हटाने की मांग की गई है। साथ ही राज्य सरकार, मुख्य सचिव, संबंधित विभागों और जिला प्रशासन से गौचर भूमि संरक्षण के लिए विशेष अभियान चलाने का आग्रह किया गया है।