
त्योहारों पर मदर डेयरी ने दिया जनता को महंगाई का झटका, दूध ₹4 प्रति लीटर तक महंगा; फुल क्रीम दूध ₹76 और टोंड ₹62 का हुआ, 6 महीने में दूसरी बार बढ़ाए दाम!
फेस्टिव सीजन के बीच मदर डेयरी ने ग्राहकों को महंगाई का झटका देते हुए दूध की कीमत में 2 रुपये से 4 रुपये तक की बढ़ोतरी की है। बढ़ी हुई कीमतें 12 नवंबर यानी गुरुवार से लागू होंगी। कंपनी का कहना है कि इनपुट कॉस्ट बढ़ने के कारण उसे दूध की कीमत बढ़ानी पड़ी है। कंपनी ने इससे पहले मई में भी दूध की कीमत बढ़ाई थी। उससे पहले पिछले साल अप्रैल में भी कंपनी ने दूध की कीमत रिवाइज की थी।
फुल क्रीम की कीमत 72 रुपये से बढ़ाकर 76 रुपये कर दी गई है जबकि टोंड दूध की थैली 60 रुपये के बजाय 62 रुपये में मिलेगी। वेंडिंग मशीन से मिलने वाले टोंड दूध की कीमत भी 58 रुपये से बढ़ाकर 60 रुपये कर दी गई है। डबल टोंड मिल्क 54 रुपये से बढ़कर 56 रुपये लीटर हो गया है जबकि गाय के दूध के लिए 62 रुपये के बजाय 65 रुपये खर्च करने होंगे।
दिल्ली-NCR में कंपनी के टोंड, फुल क्रीम, डबल टोंड और गाय के दूध समेत सभी प्रमुख वैरिएंट के दाम बढ़ाए गए हैं। कंपनी ने पिछली बार 14 मई 2026 को दूध की कीमतें बढ़ाई थीं। इससे पहले अप्रैल 2025 में कीमतों में बदलाव किया गया था।