बाबा की दूज पर भव्य ज्योत एवं महाप्रसादी कार्यक्रम हुआ
आयोजन
बीकानेर। श्रीद्वारिकाधीश एवं श्रीगिरिराजधरण सेवा समिति की ओर से रविवार की देर शाम को जयनारायण व्यास कॉलोनी स्थित मूर्ति सर्किल के पास शिव मंदिर भवन में स्थित बाबा रामदेव जी महाराज के मंदिर में महाप्रसादी एवं भव्य ज्योत का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सेवा समिति के अध्यक्ष एडवोकेट अशोक मारू ने बताया कि श्री बाबा रामदेव जी महाराज के जन्मदिवस पर पहले भव्य आरती का आयोजन किया गया। बाद में सभी भक्तजन , समस्त पाटा मंच द्वारा केक काटा गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि यशपाल आहूजा (एमजीएस)थे। अध्यक्षता बैंक कर्मचारी नेता सुनीलदत्त नागल ने की। इस अवसर संस्था के सचिव प्रेम छींपा, सुरेन्द्र सिंह कस्वा, रामकिशोर यादव,महेंद्र चौहान,धन्नू कल्ला, हिमांशु शर्मा,एस एन.जोशी, अनिरुद्ध चौधरी, हेमंत सोनी,सुनील, पवन सारस्वत,जग्गी कल्ला , सैय्यद अख्तर,शाकिर हुसैन चौपदार, देवेश भाटी सहित समस्त भक्तजन आदि मौजूद रहे।