चंबा। खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग की ओर से सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सार्वजनिक वितरण प्रणाली को और अधिक प्रभावी एवं पारदर्शी बनाने सहित उपभोक्ताओं को सरकारी योजनाओं का लाभ सुचारू रूप से उपलब्ध करवाने को लेकर विभिन्न अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक की जानकारी देते हुए खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के जिला नियंत्रक कर्ण ने बताया कि बैठक में विभाग से संबंधित विभिन्न विषयों की समीक्षा की गई। इस दौरान उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से उपभोक्ताओं को उपलब्ध करवाए जा रहे राशन की व्यवस्था, खाद्यान्न की उपलब्धता, वितरण प्रक्रिया तथा उपभोक्ताओं से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा की गई।
उन्होंने बताया कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत पात्र उपभोक्ताओं को समय पर राशन उपलब्ध करवाना विभाग की प्राथमिकता है। बैठक में यह भी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया कि उचित मूल्य की दुकानों में खाद्यान्न की उपलब्धता बनी रहे और उपभोक्ताओं को राशन प्राप्त करने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
बैठक में राशन वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता बनाए रखने, विभागीय नियमों की अनुपालना सुनिश्चित करने तथा उचित मूल्य की दुकानों की कार्यप्रणाली की नियमित निगरानी करने को लेकर भी चर्चा की गई। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि उपभोक्ताओं की शिकायतों एवं समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए।
जिला नियंत्रक कर्ण ने कहा कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली सरकार की महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी व्यवस्था है। इसके माध्यम से जरूरतमंद एवं पात्र परिवारों तक आवश्यक खाद्यान्न पहुंचाया जाता है। ऐसे में विभाग का प्रयास है कि इस व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाया जाए तथा पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ समय पर मिले।
बैठक के दौरान विभागीय कार्यों की प्रगति की समीक्षा करने के साथ-साथ भविष्य में सार्वजनिक वितरण प्रणाली को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाने पर भी विचार-विमर्श किया गया। विभाग ने उपभोक्ताओं से भी अपील की कि राशन वितरण से संबंधित किसी प्रकार की समस्या होने पर वे विभाग के समक्ष अपनी शिकायत दर्ज करवाएं, ताकि उसका समयबद्ध तरीके से समाधान किया जा सके।
बाइट कर्ण जिला जिला नियंत्रक
#Chamba #Himachal #Pradesh #post #hilight
Chamba, Chamba | Aug 22, 2026