चैनपुर में 21 ग्राम हेरोइन, शराब व नकद के साथ चार तस्कर गिरफ्तार
कैमूर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चैनपुर पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए ग्राम सलेमपुर में छापेमारी कर चार तस्करों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सलेमपुर निवासी हनुमान राय पिता स्व. रामनाथ राय, भूपेंद्र नारायण सिंह पिता स्व. हरिवंश सिंह, नरेंद्र राय पिता मुनि राय एवं मालिक सराय निवासी आलोक कुमार सिंह पिता राजवंश सिंह के रूप में हुई है।
पुलिस ने इनके पास से कुल 21 ग्राम हेरोइन, 22 पीस ब्लू लाइम देशी शराब एवं 19,815 रुपये नकद बरामद किया है।
पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुटी
Mohania, Kaimur | Nov 13, 2026