
देवदासी प्रथा एक ऐसी प्रथा है जिसमे मंदिर के पुजारी देवदासी से शारीरिक सम्बन्ध बना लेते है
और इसके पीछे ये तर्क देते है कि इससे भगवान से सम्पर्क साधने में आसानी होती है।
ये प्रथा वर्तमान मे भी आंध्र प्रदेश के 14 जिलों और कर्नाटक के 10 जिलों में प्रचलित है।
दरअसल प्राचीन समय में कोई महिला खुद को भगवान को समर्पित कर देती थी तो वो मंदिर मे ही रहती थी
भगवान की सेवा करने के लिए dance भी सीखती थी जैसे कुचिपुड़ी, भरतनाट्यम और ओडिसी
उस समय उनकी सामाजिक स्तिथि बहुत ऊंची मानी जाती थी क्योंकि dance और music उस समय सम्मानित पेशा माना जाता था....
उस समय उन का पालन पोषण राजपरिवार के द्वारा किया जाता था
पर जब बाद में देवदासियों की संख्या बढ़ गयी तो राजपरिवार ने इस बोझ से बचने के लिए देवदासियों को सार्वजनिक संपत्ति बना दिया
बस तब से ही इनकी दीनता का आरम्भ हुआ
आपकी जानकारी के लिए बता देता हूं कि भारत रत्न प्राप्त कर्ता एस सुब्बलक्ष्मी और पदम् विभूषण प्राप्तकर्ता बालासरस्वती भी देवदासी समाज से आते है
वर्तमान में इस प्रथा का कलंकित रूप सामने आया है जिसमे लड़कियों को जबरदस्ती वेश्यावृत्ति में धकेला जाता है
सरकार द्वारा अथक प्रयास के बावजूद भी ये प्रथा कुछ जगह प्रचलन में है
Hardoi, Hardoi | Nov 27, 2026