
*🔴 बस्ती : कलवारी में खूनी संघर्ष ने उजाड़ दिया एक परिवार, मां की मौत, पिता-बेटी-बेटा हुए बेहोश - 24 घंटे में ही पुलिस ने 2 को दबोचा, 1 बाल अपचारी अभिरक्षा में* लोहे की राड और धारदार हथियार से हुआ था जानलेवा हमला, गांव में पसरा मातम*
जनपद बस्ती। *11 नवम्बर 2026* थाना कलवारी क्षेत्र के *ताहिरपुर गांव* में कल दोपहर हुई एक दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को हिला दिया। एक ही परिवार पर हुए जानलेवा हमले में एक मां की मौत हो गई, जबकि पिता, बेटी और बेटा बेहोश होकर गिर पड़े।
गांव में इस घटना के बाद से दहशत और मातम का माहौल है। लोग अभी भी यकीन नहीं कर पा रहे हैं कि देखते ही देखते हंसता-खेलता परिवार इस तरह उजड़ जाएगा।
*क्या हुई थी घटना?
दिनांक 10.11.2026 को समय *16.12 बजे* वादी *अखिलेश यादव पुत्र सुधा शंकर साकिन ताहिरपुर, थाना कलवारी, जनपद बस्ती* के द्वारा थाना कलवारी पर तहरीर देकर मुकदमा पंजीकृत कराया गया। वादी ने अपनी तहरीर में बताया कि प्रतिवादीगण ने *एक राय होकर, एकजुट होकर, पहले से योजना बनाकर* हमला किया। बताया जा रहा है कि आरोपी *लोहे की राड व धारदार हथियार लेकर* पहुंचे थे। पहले कहा सुनी हुई और फिर बात इतनी बढ़ गई कि आरोपियों ने वादी और वादी के परिवार पर ताबड़तोड़ हमला बोल दिया। परिवार के लोग कुछ समझ पाते, इससे पहले ही लोहे की राड और धारदार हथियार से लगातार वार होने लगे। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े, लेकिन तब तक बड़ी अनहोनी हो चुकी थी। इस जानलेवा हमले में *वादी की माँ की मृत्यु अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई*। मां को बचाने के लिए आगे आए *वादी के पिता, वादी की छोटी बहन और वादी स्वयं* भी हमले में गंभीर रूप से घायल होकर घटना स्थल पर ही बेहोश हो गए।
गांव में इस घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। घायलों को आनन-फानन में इलाज के लिए पहुंचाया गया, जबकि मां के शव को देखकर परिवार में कोहराम मच गया।
इस संबंध में थाना कलवारी पर *मु0अ0सं0-275/2026 धारा-191(2)/191(3)/190/103(1)/109(1)/115(2)/352 बीएनएस* के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था।
*पुलिस ने 24 घंटे में ही दिखाई तेजी*
घटना की सूचना मिलते ही बस्ती पुलिस हरकत में आ गई। *पुलिस अधीक्षक बस्ती ओमवीर सिंह के आदेश के क्रम में* जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगा दी गईं।
*अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती श्यामकांत के निर्देशन में* और *क्षेत्राधिकारी कलवारी बृजेश सिंह के पर्यवेक्षण में* प्रभारी निरीक्षक कलवारी संतोष कुमार मय पुलिस टीम ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। आज दिनांक 11.11.2026 को थाना कलवारी पुलिस टीम को *मुखबिर से सटीक सूचना* मिली। टीम ने बिना देर किए त्वरित कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्तों को घेरकर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की इस तेज कार्रवाई की गांव में काफी चर्चा हो रही है। लोगों का कहना है कि पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेकर 24 घंटे के अंदर ही आरोपियों को पकड़कर पीड़ित परिवार को बड़ी राहत दी है। अब गांव के लोगों को न्याय की उम्मीद जगी है।
*गिरफ्तार अभियुक्त-*
*1. आलोक यादव पुत्र प्रेमचन्द* साकिन ताहिरपुर, थाना कलवारी, जनपद बस्ती।
*2. लक्ष्मी पत्नी रामनयन यादव* साकिन बैजलपुर, थाना कलवारी, जनपद बस्ती।
*3. एक बाल अपचारी* - जिसे पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है।
पुलिस टीम ने 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार तथा एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लेकर *माननीय न्यायालय के समक्ष रवाना* किया है।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम -*
1. *श्री संतोष कुमार*, प्रभारी निरीक्षक कलवारी, जनपद बस्ती।
2. *व0उ0नि0 श्री पंकज कुमार पाण्डेय*, थाना कलवारी, जनपद बस्ती।3. *का0 अभिषेक शर्मा, का0 दिवाकर कुमार, म0का0 नीलम यादव, म0का0 कंचन मौर्या*, थाना कलवारी, जनपद बस्ती।
*गांव में अब भी सन्नाटा*
ताहिरपुर गांव में आज भी सन्नाटा पसरा हुआ है। जिस घर में कल तक हंसी-खुशी थी, वहां आज मातम छाया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के लोग पीड़ित परिवार को सांत्वना दे रहे हैं और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और जो भी दोषी होगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा। फिलहाल मौके पर शांति व्यवस्था कायम है
संवाददाता हरी ओम प्रकाश
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत
Basti, Basti | Nov 11, 2026