**नवागत बीईओ केडी पांडेय का शिक्षकों ने किया स्वागत, नए दायित्व के लिए दी शुभकामनाएं**
मनोज कुमार बिन्द पत्रकार
**कौंधियारा, प्रयागराज।** विकासखंड कौंधियारा के बीआरसी सभागार में नवागत खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) केडी पांडेय का उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के पदाधिकारियों एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं ने स्वागत कर अभिनंदन किया।
इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष महेश चंद्र शुक्ल, मंत्री दीपक श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष संदीप कुमार त्रिपाठी व संदीप कुमार श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष सुमन रविदास, बद्री प्रसाद मिश्र, सुरेश कुमार मिश्र, नीलम कुमार शुक्ल, सुरेश कुमार त्रिपाठी, उमेश चंद्र पांडेय, अरविंद कुमार मिश्र और शत्रुघ्न प्रसाद शुक्ल सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
उल्लेखनीय है कि केडी पांडेय का हाल ही में चित्रकूट जिले से प्रयागराज स्थानांतरण हुआ है। कौंधियारा में कार्यभार ग्रहण करने के बाद शिक्षकों ने उनका स्वागत करते हुए नए दायित्व के सफल निर्वहन के लिए शुभकामनाएं दीं।
Bara, Allahabad | Oct 17, 2026