छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में मां-बेटे की नृशंस हत्या से पूरे इलाके में सनसनी और गहरा आक्रोश फैल गया है। जयनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत महावीरपुर के पास 18 वर्षीय मेधावी छात्र सुजल बरेठ का शव सड़क किनारे क्षत-विक्षत हालत में मिला, वहीं ममता कॉलोनी स्थित किराए के मकान में उनकी शिक्षिका मां रजनी बरेठ का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका पाया गया। इस दर्दनाक घटना के बाद बिश्रामपुर स्थित कार्मेल कॉन्वेंट स्कूल ने अपने होनहार छात्र को श्रद्धांजलि देते हुए सोमवार को स्कूल में एक दिन का शोक अवकाश घोषित किया है।
घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने मौके का जायजा लेकर पुलिस को आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं। पुलिस फॉरेंसिक टीम और कॉल डिटेल रिकॉर्ड्स (CDR) की मदद से रंजिश और लूटपाट सहित सभी पहलुओं की गहन जांच में जुटी है। अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस की विशेष टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
#Surajpur #DoubleMurder #ChhattisgarhNews #CrimeNews #SurajpurPolice #JusticeForSujal #CarmelSchool #Bishrampur #FatafatNews