ग्वालियर में अमानवीय घटना: सड़क पर मिला नवजात का शव,
गोले का मंदिर थाना क्षेत्र में मिला शव, अज्ञात व्यक्ति की तलाश में जुटी पुलिस; CCTV फुटेज खंगाले जा रहे
ग्वालियर। शहर के गोले का मंदिर थाना क्षेत्र में सड़क पर नवजात का शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के दौरान नवजात मृत अवस्था में मिला।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, किसी अज्ञात व्यक्ति ने नवजात को सड़क पर छोड़ दिया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
घटना के पीछे की वास्तविक वजह जानने और नवजात को सड़क पर छोड़ने वाले व्यक्ति का पता लगाने के लिए पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। फिलहाल मामले में पुलिस की जांच जारी है।
सवाल यह है कि आखिर किसने और किन परिस्थितियों में नवजात को सड़क पर छोड़ा? पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही घटना से जुड़े तथ्यों का खुलासा हो सकेगा।