राज्य शासन द्वारा किसान कल्याण स्वाभिमान पर्व के अंतर्गत आयोजित कृषि क्विज प्रतियोगिता में भितरवार विकासखंड के ग्राम बेरनी निवासी श्री रामबरन सिंह परिहार द्वितीय स्थान पर रहे। उन्हें बुलट मोटरसाइकिल के लिए 1 लाख 68 हजार रुपए का प्रतीकात्मक चैक और मोटरसाइकिल की चाबी प्रदान की गई। कृषक श्री रामबरन सिंह परिहार ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएँ किसानों को उन्नत खेती के लिए प्रेरित करती हैं और यह सरकार की किसान हितैषी योजनाओं की सजीव मिसाल हैं।
#gwalior
PRO Gwalior
Jansampark Madhya Pradesh
CM Madhya Pradesh
Gwalior, Madhya Pradesh | Nov 2, 2026