अवैध ट्रॉलियों को निकालने के नाम पर मंथली सेटिंग का आरोप, आरक्षक का कथित ऑडियो वायरल
ग्वालियर | पोरसा लाइव
ग्वालियर के कंपू थाने में पदस्थ आरक्षक वीरभान सिंह का एक कथित ऑडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। वायरल ऑडियो को लेकर पुलिस व्यवस्था और कथित मिलीभगत पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
आरोप लगाया जा रहा है कि अवैध ट्रॉलियों को निकालने के नाम पर कथित तौर पर मंथली सेटिंग की जा रही थी। हालांकि, वायरल ऑडियो की प्रामाणिकता और उसमें लगाए गए आरोपों की आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है।
वरिष्ठ अधिकारियों की जवाबदेही पर उठे सवाल,
मामले में सबसे बड़ा सवाल यह है कि यदि थाने में पदस्थ आरक्षक पर इस तरह के आरोप लग रहे हैं, तो संबंधित थाना प्रभारी की जवाबदेही क्या होगी? इसके साथ ही संबंधित सीएसपी और प्रभारी एसपी की भूमिका को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।
क्या वरिष्ठ अधिकारियों को कथित गतिविधियों की जानकारी थी? यदि जानकार