झांसी में चूहे को मारने के आरोप में 4 युवकों पर FIR, पुलिस ने शुरू की जांच
झांसी | पोरसा लाइव
उत्तर प्रदेश के झांसी में चूहे को मारने के आरोप में चार युवकों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। मामले में जुनैद कुरैशी, जीशान कुरैशी, आसिफ कुरैशी और शफीक के नाम सामने आए हैं।
जानकारी के अनुसार, पुलिस ने चारों युवकों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 325 के तहत मामला दर्ज किया है। घटना को लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
मामले में पुलिस द्वारा पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही घटना से जुड़े अन्य तथ्यों और आरोपों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
पोरसा लाइव | खबर आपके आसपास की